What's hot

PM बोले- कांग्रेस किसी मुस्लिम को अध्यक्ष बनाए, वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान पंचर नहीं बनाते !

Table of Content

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। बटन दबाकर नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

PM मोदी ने कहा- “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। यानी अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ गई है। अब हवाई चप्पल वाला भी जहाज में बैठेगा। कांग्रेस संविधान की भक्षक है। इन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उन्हें 2 बार चुनाव हराया।

हमने उत्तराखंड में डंके की चोट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी SC, ST, OBC के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। वोट बैंक के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया। इसका सही उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी भी हमदर्दी है तो कांग्रेस अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को बनाकर दिखाए।”

अब PM मोदी यमुनानगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यहां भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags :

ranchimirror

Related Posts

Must Read

jharkhand News

Popular Posts

BJP TALA MARANDI TO JOIN JMM

झारखंड BJP को लगा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, थामेंगे JMM का दामन !

संताल परगना से झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर में वह झामुमो का दामन थाम लेंगे.
Four girls died after drowning in a pond!

तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत !

Jharkhand News : गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से चार लड़कियों की जान चली गई। हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ। इनमें से एक लड़की के भाई ने हादसे को देखा तो भागता हुआ घर...
girlfriend boyfriend news

कमरे में बॉयफ्रेंड संग थी बहन, भाई ने की हत्या, फिर पुलिस बुलाई, कहा-मैंने डबल मर्डर किया, गिरफ्तार कीजिए !

मोतिहारी में गुरुवार को भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी, आरोपी की बहन से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के छोटे भाई ने दोनों को एक साथ एक कमरे में देख लिया। इसके बाद नाराज होकर उसने प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर...
Minister's obscene comment on Hindu Tilak!

हिंदू तिलक पर मंत्री का अश्लील कमेंट !

तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। पोनमुडी ने हिंदू तिलक पर कमेंट किया है। पोनमुडी का यह बयान वायरल हो रहा है। इसके चलते उनकी पार्टी DMK ने उन्हें उपमहासचिव पद से हटा दिया है। पोनमुडी के बयान पर पार्टी सांसद कनिमोझी ने भी ऐतराज जताया। कनिमोझी ने कहा...

Get in Touch

Most popular

© Copyright 2024 by BlazeThemes