Jharkhand Weather Update :आज राज्य के उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है। मौसम विभाग ने देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं राज्य के पश्चिमी तथा मध्य निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दायरे में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा जैसे जिले आते हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।