Jharkhand Weather Update : झारखंड के मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम में यह उथल-पुथल साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है।
जिस वजह से मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। इधर मौसम विभाग ने झारखंड में 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए 15 अप्रैल को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज के मौसम की बात करें तो राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर लगभग 18 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन सभी 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार के मौसम की बात करें तो रांची का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम और 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में तीन मिमी बारिश हुई है। रांची में 1 मार्च से अब तक कुल 63.5 मिमी बारिश हो चुकी है।