Jharkhand News : गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से चार लड़कियों की जान चली गई। हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ। इनमें से एक लड़की के भाई ने हादसे को देखा तो भागता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मृतकों में हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णा डीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह शामिल हैं।